Music

BRACKING

Loading...

निर्वाचन कार्य में लापरवाही न बरतें - कलेक्टर

नोडल अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश




शिवपुरी,  /  
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक रखी और उनके कार्यों की समीक्षा की। निर्देश देते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही न बरतें और अभी से अपने कार्यों पर ध्यान दें। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं, व्यय निगरानी समिति, एमसीएमसी समिति सहित अन्य निर्वाचन कार्यों की चर्चा की और अधिकारियों को अलर्ट होकर निर्वाचन कार्य के प्रति सजग रहने के निर्देश निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ