कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जारी आदेशानुसार आदतन अपराधी विजय पुत्र उद्यम सिंह रजक निवासी रन्नौद तथा गूंगा उर्फ प्रताप पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी ककरई थाना बैराड़ तीन माह के लिए जिला बदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से निष्कासित किया गया है।
इसी प्रकार सोनू उर्फ सत्यपाल पुत्र महेश शर्मा निवासी नयागांव पोहरी, पप्पू उर्फ श्योपुरिया पुत्र वंशी लाल रावत, ग्राम भदेरा थाना बैराड़, अनरथ पुत्र नंदकिशोर लोधी, ग्राम छितीपुर थाना दिनारा थाने की निगरानी में रहने के निर्देश तीन माह तक संबंधित थाना में सप्ताह के एक दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने, स्वयं के क्रियाकलापों की जानकारी देगा। जिसका रिकॉर्ड थाना प्रभारी द्वारा रखा जाएगा।
0 टिप्पणियाँ