Music

BRACKING

Loading...

व्यय प्रेक्षक द्वारा 23-करैरा विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा बैरियर एसएसटी का किया औचक निरीक्षण



शिवपुरी,  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए व्यय प्रेक्षक डॉ.काव्यदीप जोशी द्वारा आज मंगलवार को 23-करैरा विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा बैरियर एसएसटी का औचक निरीक्षण किया गया एवं टीम को पूर्ण सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए व्यय प्रेक्षक डॉ.काव्यदीप जोशी द्वारा करैरा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय का दैनिक लेखा, नगद रजिस्टर एवं बैंक रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसटी नाके निरीक्षण के दौरान टीम को सतर्कता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए। एसएसटी टीम अलर्ट होकर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ