बम्हनीडीह-जनपद पंचायत बम्हनीडीह में कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाताओ की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन जन की थीम के साथ स्वीप अंतर्गत बिहान महिला स्व सहायता समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के खूंटे के मार्गदर्शन एवम श्री कुबेर सिंह उरेती मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह एवम श्री बी पी साहू विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह के नेतृत्व में जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे बिहान योजना के समस्त कैडर पीआरपी, FLCRP , सक्रिय महिला, RBK, सीएलएफ पदाधिकारी , समूह के सदस्य एवम जनपद के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ लिया गया, साथ ही बम्हनीडीह नगर में मतदाता जागरूकता का नारा लगाते हुए भ्रमण किया गय, तथा लोगो को बिना किसी लालच और भय से मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।

0 टिप्पणियाँ