Music

BRACKING

Loading...

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत दिव्यांग मतदाताओं ने ट्राईसाइकिल रेस की, ली मतदान की शपथ

चंदनपुरा पंचायत के दिव्यांगों ने प्रेरित होकर गाँव में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली



शिवपुरी 
 विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा, इस विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से युवा, वृध्द, महिला मतदाताओं पर फोकस किया है लेकिन इसके बाद अब दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद शिवपुरी की चंदनपुरा पंचायत जहाँ पिछली विधानसभा चुनाव में कम मतदान हुआ था, वहां आज दिव्यांग मतदाताओं के बीच व्हीलचेयर रेस का आयोजन किया गया। इस रेस में दिव्यांग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम सभी दिव्यांग मतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। रेस को दो पाली में पूर्ण करवाया गया। पहली पाली में 6 दिव्यांगों ने बिना बैटरी वाली ट्राय साइकिल रेस की जिसमें विष्णु धाकड़ और कल्याण आदिवासी ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बेटरी चलित ट्राय साइकिल रेस में आदेश आदिवासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं का शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके बाद सीईओ जनपद शिवपुरी ने सभी दिव्यांगों के साथ रेस में दर्शक बने समस्त मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलवाई एवं उनसे अपील की। चंदनपुरा के मतदान केंद्र में पिछली बार कम मतदान हुआ है 17 नवंबर को शत प्रतिशत करवाकर चंदनपुरा पंचायत का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करें।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम के बाद सभी दिव्यांग मतदाताओं ने प्रेरित होकर पूरे गाँव में एक एक घर को कवर करते हुए ट्राईसाइकिल रैली निकाली एवं घर घर जाकर एक एक मतदाता को मतदान का महत्त्व बताया। कार्यक्रम में बीसी एसबीएम नितिन जैन, सहायक मानचित्रकार मनोज बरुआ, सब इंजीनियर मुकेश धाकड़ ,सचिव बीएलओ उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ