Music

BRACKING

Loading...

MP : पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने लिया जायजा




 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने गुरूवार को शा. एकलव्य आवासीय उ.मा.वि. अनूपपुर में आयोजित किए जा रहे पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 273 मतदान केन्द्रों के 300 मतदान दलों के कार्मिकों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा भी उपस्थित थे। 

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा बताए जा रहे हर पहलुओं और बारीकियों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लें। सुव्यवस्थित निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपने शंकाओं का समाधान भी मास्टर ट्रेनर से प्राप्त करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ