Music

BRACKING

Loading...

108 पंच पदों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त



शिवपुरी,   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 (उत्तरार्द्ध) आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराए जाने के लिए 108 पंच पदों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए संपूर्ण विकासखण्ड हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए है।
नियुक्त अधिकारियों में शिवपुरी विकासखण्ड के पंच पदों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में तहसीलदार शिवपुरी सिद्धार्थ भूषण शर्मा को नियुक्त किया गया है। कोलारस विकासखण्ड के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रभारी तहसीलदार कोलारस सचिन भार्गव, बदरवास विकासखण्ड हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रभारी तहसीलदार बदरवास प्रदीप भार्गव, पिछोर विकासखण्ड हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रभारी तहसीलदार पिछोर शिवशंकर गुर्जर, खनियांधाना विकासखण्ड हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रभारी तहसीलदार खनियाधाना कैलाश मालवीय, पोहरी विकासखण्ड हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रभारी तहसीलदार नरवर अजय कुमार परसेडिया, नरवर विकासखण्ड हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रभारी तहसीलदार नरवर अमित दुबे को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उक्त अधिकारियों के सहयोग के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को भी नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ