कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों ने डीपीएल कार्यालय में साफ सफाई का योगदान दिया। तदोपरांत आनंद ग्राम रातौर में सरपंच की उपस्थिति में ग्राम वासियों को ग्राम को स्वच्छ रखने की जागरूकता का दो घंटे का सत्र आयोजित किया जिसमें सभी उपस्थित ग्राम वासियों ने सेवा के महत्व को जाना जिसमें प्रेम प्रकाश सिरोलिया, रिजवाना खान, बीना गोलिया, तनुजा गर्ग ने अपने जीवन के अनुभव के आधार पर सेवा का महत्व बताया जबकि अभय जैन और विजित जैन ने एक संवाद आधारित क्रियाकलाप के माध्यम से जीवन में सेवा की अनिवार्यता एवं आनंद के महत्व पर प्रकाश डाला।
स्वल्पाहार के साथ आनंद ग्राम रातौर के सत्र का समापन कर सभी आनंदम केंद्र फिजिकल कॉलेज शिवपुरी पर सेवा देने हेतु उपस्थित हुए। जिसमें सभी सदस्यों ने अनुपयोगी वस्त्रों को अलग किया और उपयोगी वस्तुओं को क्रम में रखने का कार्य किया। अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस पर डीपीएल एवं अभय जैन, मास्टर ट्रेनर प्रेम प्रकाश सिरोलिया, मास्टर ट्रेनर एवं एंजिल क्लब उपाध्यक्ष विजित जैन, आनंदक एवं एंजिल आनंद क्लब सचिव तनुजा गर्ग, आनंदक एवं एंजिल आनंद क्लब प्रतिनिधि ज्ञानज्योति जैन एवं बीना गोलिया एवं मास्टर ट्रेनर एवं एंजिल आनंद क्लब अध्यक्ष रिजवाना खान ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य में योगदान दिया।

0 टिप्पणियाँ