शिवपुरी, / मध्यप्रदेश राज्य स्किल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए NSDC के स्किल इंडिया पोर्टल www.skillindiadigital.gov.in पर 15 जनवरी 2024 तक निःशुल्क पंजीयन प्रकिया जारी है। इस प्रतियोगिता में केवल कौशल के आधार पर मुल्यांकन किया जाता है। पंजीयन हेतु कोई भी शैक्षणिक अर्हता की बाध्यता नहीं है केवल आयु सीमा का पालन किया जाना है।
डिप्टी कलेक्टर यूनुस कुरैशी ने बताया कि विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय (WSI) सदस्य देशों में से हर दो साल में विश्व की सबसे बड़ी कोशल प्रतियोगिता, एक देश में आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत 61 व्यवसायिक स्किल सूची में चयनित प्रतिभागियों को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2024 और उसके पश्चात ल्योन, फांस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2024 में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय पोलिटैक्निक महाविद्यालय, प्राचार्य शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सतनवाडा, महा प्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, प्राचार्य (नोडल) शासकीय माधव स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी को निर्देश दिए हैं कि पंजीयन की अंतिम अवधि नजदीक होने के कारण प्रतियोगिता एवं पंजीयन का प्रचार प्रसार सभी शैक्षणिक संस्थाओं पोलिटेंक्निक विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय एवं अन्य विश्वविद्यालय तथा जिले में स्थित समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कराया जाए।
0 टिप्पणियाँ