Music

BRACKING

Loading...

अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता-2024 के लिए पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 मार्च



शिवपुरी,  भारतीय डाक विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 09 से 15 वर्ष आयु तक के छात्र-छात्राओं के लिए “अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता-2024” का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए अधीक्षक डाकघर गुना को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2024 है। प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्र-छात्राएँ अंग्रेजी अथवा हिन्दी भाषा में पत्र लेखन कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता -2024, संभागीय स्तर पर 10 मार्च 2024 (रविवार) को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गुना संभाग के डाकघर अधीक्षक ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय है “150 साल पुराने वैश्विक डाक संघ (यूपीयू) ने आठ पीढ़ियों से अधिक समय तक दुनिया भर के लोगों की सेवा की है। तब से दुनिया काफी बदल गई है। आने वाली पीढ़ियों को उस दुनिया के बारे में एक पत्र लिखें जिसके बारे में आप आशा करते हैं कि वे उन्हें विरासत में मिलेंगी।”
डाक संभाग के अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि परिमंडल स्तर पर प्रथम तीन विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 25 हजार रुपए, 10 हजार रूपए एवं 5 हजार रूपए तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 50 हजार रुपए, 25 हजार रूपए एवं 10 हजार रूपए तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन विजेता प्रविष्टियों को चयनित करेगा तथा सर्वाेत्तम 03 प्रविष्टियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा। स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को वैश्विक डाक संघ के मुख्यालय बर्न, स्विट्ज़रलैंड की यात्रा करने का प्रस्ताव या एक वैकल्पिक पुरस्कार यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के विवेकाधिकार पर निश्चित किया जाएगा।
डाक अधीक्षक श्रीवास्तव ने 09 से 15 वर्ष आयु तक के सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि वे उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए विस्तृत जानकारी संभागीय कार्यालय गुना अथवा विभाग की वेबसाइट  http://www.indiapost.gov.in  पर उपलब्ध है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ