कबीर सत्संग प्रवचन करते परम पूज्य गुरुदेव संती अमोही साहेब जी
(सत्संग समारोह: कबीर ग्रंथ सत्संग समारोह का हुआ समापन)
बिर्रा-ग्राम पंचायत देवरहा में समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सद्गुरु कबीर ग्रंथ सत्संग समारोह का समापन शनिवार को किया गया। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में साहेब बन्दगी साहेब के साथ गांव गूंजता रहा। संत साहेब, भजन मंडलीयों द्वारा संत प्रेमियों को जिसमें बरहापुर (मध्य प्रदेश) से पहुंचे परम पूज्य गुरुदेव संती अमोही साहेब जी ने बताया की वर्तमान समय में कबीर के बताए मार्गों में चलकर सात्विक जीवन जीने की कला को विस्तृत रूप में बताया।
कबीर सत्संग सुनने पहुंचे भारी संख्या में ग्रामीणराजिम (छत्तीसगढ़) से पहुंचे भजन मंडली भक्त राज गुरुशरण साहू जी के भजनों का देर रात तक आंनद उठाया। कार्यक्रम में रामेंद्र साहेब जी भैंसमुड़ी,संतोष साहेब कांकेर, गणेश साहेब प्रयागराज, महेश साहेब छिंदवाड़ा लखन साहेब जी भैंसमुड़ी, एवं भारी संख्या में भजन मंडलियों का आगमन होता रहा तृतीय दिवस कबीर पंथ का सात्विक यज्ञ चौका आरती एवं आचार्य जियोति साहेब द्वारा भोज भंडार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
संध्या आरती करते हुए माताएंइस अवसर पर रोहित पटेल (सरपंच ग्राम पंचायत देवरहा), भीखम राम साहू, अजीत साहू, धर्मुलाल साहू , झाडूराम पटेल, उमेंद राम साहू, लाल कुमार साहू, छेदराम साहू, रोहित साहू, तुलाराम पटेल, जनक राम पटेल, संतोष साहू,छोटेलाल पटेल, सहोद राम पटेल, आनंदराम पटेल, फिरतराम पटेल, हेमलाल पटेल सहित समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ