Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पीएचई कार्यालय में चली गोली

 


खबर जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पीएचई (PHE )कार्यालय में आग गोलीकांड हो गया। इस हादसे में विभाग में पदस्थ चपरासी के पेर में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद आरोपी ​भी सीधा थाने जा पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।



जानकारी के अनुसार चंद्रभान राजपूत के भाई ने नई बंदूक खरीदी थी। जिसके चलते उसका भाई बंदूक लेकर कार्यालय में मिठाई खिलाने के लिए पहुंचा था। जहां भाई अपनी लाईसेंसी बंदूक अपने भाई चंद्रभान जो कि पीएचई कार्यालय में कम्यूटर आॅपरेटर के पद पर पदस्थ है उसे देकर मिठाई लेने बाजार चला गया। तभी चंद्रभान राजपूत बंदूक को ट्रिगर दबाकर उसे चैक कर रहा था। जिसके चलते उसकी ना​ल में लगा राउंड अचानक चल गया। ​

बताया जा रहा है कि यह राउण्ड पीएचई कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी आशीष सोलकिया निवासी बैंक कॉलोनी के पैर के घुटने में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद तत्काल आशीष को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जबकि इस बारदात के बाद आरोपी चद्रभान सीधा फिजीकल थाने जा पहुंचा और वहां पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ