सुविधा पोर्टल पर समस्त प्रकार की अनुमतियां के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
मंगलवार, मार्च 19, 2024
शिवपुरी, आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन से संबंधित कार्यो के सुचारू संचालन के लिए सहायक नोडल अधिकारी संबंधी कानून, आरपी एक्ट 1951 कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूलस् 1961, इन्स्ट्रक्शन ऑफ कमीशन, पीसी 1960 लॉ एक्ट के सहयोग एवं सुविधा पोर्टल पर समस्त प्रकार की अनुमतियां के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि उक्त अधिकारी एवं कर्मचारी नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ के निर्देशन में कार्य संपादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे। नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी में बाल संरक्षण अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा, सहायक ग्रेड-तीन पियूश गडरिया, समग्र संयोजक पवन शर्मा, आकड़ा विश्लेषक देवेन्द्र धाकड़, सहायक ग्रेड-तीन शिवांश पोसिया शामिल है।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ