शिवपुरी। बीते दो दिन से चल रहे कोटा में शिवपुरी की छात्रा के अपहरण के मामले का अब कोटा के विज्ञाननगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस खुलासे में पुलिस के सामने आया है कि काव्या ने अपने ही अपहरण की कहानी अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। इस मामले को लेकर बीते दो दिन से जो कहानी निकलकर सामने आ रही थी। उसके कही भी तार नहीं जुड रहे थे। जिसके चलते यह मामला संदेहाष्पद हालात में पहुंच गया था।
अब इस मामले का खुलासा कोटा एसपी अमृता दुहन ने बताया कि छात्रा 3 अगस्त 2023 को अपनी मां के साथ कोटा आई थी। मामले में हर फैक्ट को चेक करने के बाद क्लियर हो गया है कि छात्रा के साथ किसी तरह की कोई वारदात नहीं हुई है। छात्रा अपने दो दोस्तों के साथ थी। छात्रा और उसका एक दोस्त पुलिस को नहीं मिला है। छात्रा और उसके दोस्त से अपील की है कि वह जहां भी हों नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। छात्रा की सुरक्षा को लेकर परिजन और प्रशासन चिंतित है।
अभी भी लापता है काव्या धाकड
बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले को लेकर दाबा कर रही है कि छात्रा का अपहरण हुआ ही नहीं है उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विदेश पढने के लिए अपने पिता से पैसे ऐंठने को लेकर अपने ही अपहरण की कहानी को रच दिया है। इस मामले में अभी तक काव्या पुलिस को हाथ नहीं लगी है। परंतु अब एसपी ने छात्रा और उसके दोस्त से अपील की है कि इस बात का पर्दाफाश हो गया है कि वह अपहरत नहीं हुई है। इसलिए अब परिजन परेशान है और वह जल्द से जल्द नजदीकी थाने में पहुंच जाएं।
18 मार्च को हुई एफआईआर, जयपुर के दुर्गापुर स्टेशन पर दोस्तों के साथ दिखाई दी काव्या
इस मामले में कोटा के विज्ञाननगर थाना पुलिस ने इस मामले में छात्रा के अपहरण की एफआईआर दर्ज करते हुए इस छात्रा की तलाश शुरू की थी। इस मामले में पिता रघुवीर बैराड़ स्थित लार्ड लखेश्वर स्कूल के संचालक हैं। रिपोर्ट में रघुवीर ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी काव्या धाकड़ उम्र 20 साल का अपहरण कर लिया गया था। 18 मार्च को दोपहर 3 बजे मेरे मोबाइल (वॉट्सऐप) पर बेटी की किडनैपिंग का मैसेज आया था। बेटी के हाथ-पैर और मुंह बंधा फोटो भी बदमाशों ने भेजी थी। कुछ फोटो में बेटी के चेहरे पर खून भी नजर आ रहा था।
दो प्रदेशों की पुलिस परेशान
इस मामले को लेकर कोटा पुलिस तो परेशान है ही परंतु दूसरी और इस मामले को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिता से बात करते हुए इस बेटी को सुरक्षित लाने की बात कही थी। जिसके चलते यह मामला हाईप्रोफाईल हो गया। इस मामले को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम भजनलाल शर्मा से भी बात की थी। उसके बाद शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड भी लगातार कोटा एसपी से बात करते इस मामले में पूुरा सहयोग करने की बात कही थी

0 टिप्पणियाँ