इस अवसर पर अर्चना सिंह ने महिला शक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु उपस्थित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ महिलाओं को एलईडी बल्ब अधिक से अधिक संख्या में बनाने एवं आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यदि महिला शसक्त होगी तो उसका पूरा परिवार भी शसक्त होगा। इस दौरान छन्नो कुशवाह, रामा कुशवाह और लक्ष्मी कुशवाह ने एलईडी बल्ब असेंबल करके दिखाये एवं उपस्थित समस्त महिलाओं ने कहा कि शुरूआत में एलईडी बल्क का हम लोग अपने घर में लगाकर प्रयोग कर रहे हैं एवं सफल होने पर एलईडी बल्ब असेंबल के कार्य को अपने रोजगार एवं सशक्तिकरण का माध्यम बनायेंगे।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ वीरेन्द्र कुमार चढ़ार ने उपस्थित महिलाआं को निशुल्क विधिक सहायता योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर घर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, पैरालीगल वालेंटियर ओमप्रकाश सेन उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ