मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए गीत, संगीत, नृत्य- नाटिका एवं अन्य कला के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत सीईओ और स्वीप के नोडल अधिकारी उमराव मरावी ने बैठक की और कहा कि सभी कार्यक्रम मतदाता जागरूकता की थीम पर ही होना चाहिए। सभी स्कूल कॉलेज यह ध्यान रखें और उसी के अनुसार कार्यक्रम तैयार करें।

0 टिप्पणियाँ