Music

BRACKING

Loading...

देव पब्लिक स्कूल बिर्रा में वार्षिक परीक्षा परिणाम ग्रेजुएशन डे का हुआ आयोजन

KG 1 की छात्रा को वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र देते हुए पूजा चंद्रा (सिविल जज), संचालक दिनेश चंद्रा जी

बिर्रा
-नगर में संचालित देव पब्लिक स्कूल बिर्रा में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्यातिथि पूजा चंद्रा (सिविल जज), विशिष्ट अतिथि के रूप में देव पब्लिक स्कूल बसंतपुर (बिर्रा) के संचालक दिनेश चंद्रा, प्राचार्य अनिल बी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती के चैलचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि पूजा चंद्रा (सिविल जज)

        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि पूजा चंद्रा (सिविल जज) ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न संघर्षों तथा पढ़ाई की ओर किस प्रकार रुझान हो इस पर अपना विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का संदेश दिया इसी तरह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देव पब्लिक स्कूल के संचालक दिनेश चन्द्रा ने भी संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भारी संख्या में पालकगण एवं छात्र-छात्राएं

        कार्यक्रम का संचालन प्रताप बेक एवं कुमारी सुभा टोप्पो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एकांश पटेल, भागीरथी चंद्रा, अमृतलाल रत्नाकर, कमलेश जायसवाल, मथुरा प्रसाद मधुकर, होरीलाल चंद्रा, उमाशंकर चंद्रा, बागेश्वर साहू, जमुना प्रसाद कश्यप, राजू साहू, शिशुपाल साहू, डॉ. साहू सहित भारी संख्या में विद्यालय परिवार एवं पालकगण उपस्थित रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ