जिला निर्वाचन अधिकारी से ली करेरा और पोहरी की जानकारी
शिवपुरी / लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए समस्त व्यवस्थाओं एवं निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कृष्णा आदित्य को संसदीय क्षेत्र 03 ग्वालियर के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में शिवपुरी जिले के दो विधानसभा क्षेत्र करेरा और पोहरी भी शामिल है। सामान्य प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने शनिवार को शिवपुरी जिले का भ्रमण किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी 04 गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र रवींद्र कुमार चौधरी से सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। करेरा और पोहरी विधानसभा क्षेत्र के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। शनिवार को प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नाम निर्देशन पत्र की संविक्षा की गई। प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने संविक्षा की प्रक्रिया का भी जायजा दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ