Music

BRACKING

Loading...

सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण और कमीशनिंग का लिया जायजा



शिवपुरी, / लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर में शिवपुरी जिले की दो विधानसभा 23 करैरा और 24 पोहरी भी शामिल है। संसदीय क्षेत्र ग्वालियर के लिए सामान्य प्रेक्षक कृष्णा आदित्य को नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक द्वारा करैरा और पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार भ्रमण किया जा रहा है और निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों का शिवपुरी में जायजा लिया जा रहा है। सामान्य प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने सोमवार को शिवपुरी का भ्रमण किया। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। अभी पीजी कॉलेज में मशीनों की कमीशनिंग की जा रही है। सामान्य प्रेक्षक ने पीजी कॉलेज पहुंचकर मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी से भी जानकारी ली। पूरी प्रक्रिया सही ढंग से कराने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ