मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण
शिवपुरी, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन में दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई है। ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, उन्हें मतदान दल घर पहुंच कर मतदान संपन्न कराएगा। यह मतदान 30 अप्रैल और 1 मई को संपन्न कराया जाएगा।मतदान दल का सोमवार को प्रशिक्षण रखा गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान दलों को दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से मतदान करने के लिए जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मतदान के दौरान मतदान दलों को पूरी गोपनीयता बनाए रखनी है। यह वोट डाक मतपत्र के माध्यम से डाले जाएंगे। पूरी गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान संपन्न कराया जाएगा।
मास्टर ट्रेनर ने बताया कि सभी आज प्रशिक्षण के दौरान सभी बारीकियों को समझ लें। किसी के भी मन में कोई प्रश्न आता है तो वह तत्काल पूछे। निर्वाचन अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है इसमें कोई लापरवाही नहीं होना चाहिए। जिन मतदाताओं द्वारा घर से मतदान किया जाएगा, उनसे पूर्व में ही फॉर्म डी भरवाए गए थे जिन्होंने इसमें सहमति दी थी उन मतदाताओं से ही घर से मतदान कराया जाएगा। सेक्टर अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में पूरी मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी।
नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग श्रेणी के 1063 कुल मतदाता है जिसमें 04 गुना संसदीय क्षेत्र में शामिल विधानसभा शिवपुरी पिछोर कोलारस में कल 633 और 03 ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 430 मतदाता हैं।
0 टिप्पणियाँ