फाइल फोटो कॉलेज छात्र
जांजगीर-भारत में क्रिकेट सर चढ़कर बोल रहा है। वर्तमान में क्रिकेट के दीवानों की कमी नहीं है। पूरे विश्व की बात करें तो क्रिकेट का सबसे बड़ी संख्या में भारत ही हैं। इसका इस बात से आंकलन किया जा सकता है कि विगत दिनों आईपीएल का सीज़न खत्म हुआ तो क्रिकेट खेल प्रेमियों ने आईपीएल के हर मैच का भरपूर आनंद लिया। आईपीएल खत्म इसका मतलब यह नहीं कि अब टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए उत्साह में कमी आएगी।
इस संबंध में टीसीएल कॉलेज जांजगीर के छात्रनेता एवम एमए राजनीति विज्ञान के फाइनल ईयर का छात्र एकांश पटेल ने कहा कि क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप विश्व कप क्रिकेट टी-20 में भारतीय टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत विश्वविजेता बनेगा। इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रोमांचक मैच 9 जून को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला भी जीतेगी। वही सीजीपीएससी के तैयारी कर रहे भूपेंद्र साहू ने नवोदित क्रिकेटरों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्य कुमार जैसे बल्लेबाज खेल का रूख़ मोड़ने का दम रखते हैं। वही कोणार्क कॉलेज जांजगीर से बीएड का छात्र राहुल अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय मे सम्पन्न हुए। आईपीएल टूर्नामेंट से अच्छे-अच्छे प्लेयर जिनका प्रदर्शन शानदार रहा जो कि चुन कर टीम मे सेलेक्ट हुए इस बार सभी खिलाडी वर्ल्ड कप में धूम मचाएंगे और पूरी उम्मीद है इस बार इंडिया वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास दोहराएगा और वर्ल्ड चैंपियन बनेगा। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी महेश्वर साहू ने कहा कि मैच में हर बाल पर जीत नही होती, मगर मेहनत से खेली हर बाल जीत तक पहुंचाती है, इसी मूलमंत्र के साथ भारतीय टीम को एकजुट होकर खेलना चाहिए, और वर्ल्ड कप में अजेय होकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल करना चाहिए। टीसीएल कॉलेज जांजगीर की पूर्व छात्रा मिनल सिंह और पूजा यादव का कहना है कि 20-20 वर्ल्ड कप में जिन-जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है वह सशक्त और मजबूत टीम है। इस हिसाब से भारतीय टीम अपना हर मैच जीतकर विश्व चैम्पियन बनेगा। दीपिका टेकाम का कहना है कि गत आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा है और ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और टीम की सहभागिता रहेगी। मैनेजमेंट की तारिफ करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। वही छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का तैयारी कर रहे बसंत कुमार साहू ने भारतीय टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि बल्लेबाजी में जहां रोहित, विराट ऋषभ पंत, शिवम् दुबे जैसे बल्लेबाज हैं वहीं जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की तीकड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। इस बार वर्ल्ड कप भारतीय टीम ही प्रबल दावेदार मानते हुए अपनी शुभकामनाएं भारतीय टीम को दी है।

0 टिप्पणियाँ