शिवपुरी, 3 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र 04 गुना के अभ्यर्थी द्वारा 26 अप्रैल, 30 अप्रैल को व्यय लेखा का निरीक्षण कराया गया है। अभ्यर्थी अब 5 मई को अपने व्यय लेखा का निरीक्षण कराएं। व्यय लेखों का अवलोकन कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष शिवपुरी में समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 04 गुना के प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अपेक्षित है कि नाम-निर्देशन कागजात दाखिल करने के दिनांक से दिन प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय लेखे के रखरखाव के लिए रजिस्टर में अपने निर्वाचन व्यय का दैनिक लेखा पार्ट क दैनिक लेखा सफेद पन्ने, पार्ट-ख नगद रजिस्टर गुलाबी पन्ने, पार्ट-ग बैंक रजिस्टर पीले पन्ने में संधारित किये जाकर उक्त रजिस्टर प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार निर्वाचन व्यय प्रेक्षक को निरीक्षण हेतु प्रस्तुत करने का प्रवाधान है। उक्त लेखा व्यय प्रेक्षक के अवलोकन हेतु प्रथम चक्र 26 अप्रैल, द्वितीय चक्र 30 अप्रैल को रखा गया था। अब अन्तिम चक्र 5 मई की तिथि निर्धारित की गई है।

0 टिप्पणियाँ