पोहरी नगर के कम मतदान वाले क्षेत्रों से निकाली बाइक रैली
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
जैसे नारो से गूंजा पोहरी
इस रैली को एसडीएम पोहरी मोतीलाल अहिरवार एवं सीईओ जनपद गिर्राज शर्मा के द्वारा विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जनपद पोहरी के प्रांगण से शुरू होकर पोहरी शहर के ऐसे क्षेत्रों को कवर करके वापस जनपद पोहरी आई जहाँ पिछले चुनावों में मतदान कम हुआ। रैली में 175 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली जिस भी गली से होकर गुजरी सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारों से शहर की गलियाँ गूंजने लगी।
एसडीएम द्वारा जनपद पोहरी में सभी 175 अधिकारी कर्मचारियों एवं स्थानीय युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया। सभी युवाओ को लोकतंत्र के इस पावन यज्ञ में शामिल होने की अपील की एवं समस्त कर्मचारियों को अपनी अपनी पंचायत में अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत स्तर पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप जिसमे सचिव, रोजगार सहायक, बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा आदि शामिल है, की मदद से अधिक से अधिक स्वीप गतिविधि करने के निर्देश सभी को दिए। अंत में सभी को मतदान की शपथ भी दिलवाई।
0 टिप्पणियाँ