पालकों को जानकारी देती शिक्षिका प्रेमलता साहू
बिर्रा- शासकीय दीवान दुर्गेश्वर सिंह हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा में आज शिक्षक पालक सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें आने वाले समय में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, किंतु कई बार बच्चे उस तनाव के चलते अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं। यह समय बच्चों एवं पालकों के लिए बहुत ही संवेदनशील होता है तथा तनाव में रहने के कारण विद्यार्थियों द्वारा कोई अप्रिय निर्णय लिए जाने की आशंका बढ़ जाती है। जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा परिणाम के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, छात्रों के दिलों की धड़कन बढ़ने लगी है।
10वीं और 12वीं के छात्रों के चेहरे पर चिंता व तनाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। लेकिन यह तनाव कई बार घातक भी साबित हो जाता है। यही कारण है कि इस वक्त छात्रों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उनके डर को समझना, उनसे बात करते रहना,और उनके मन में पनप रहे भावी परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव व अवसाद को दूर करने हेतु सार्थक व उपचारात्मक प्रयास व पहल करना उतना ही जरूरी। इसी तारतम्य में आज शासकीय दीवान दुर्गेश्वर सिंह हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा में पालक शिक्षक बैठक रखा गया था। जिसमें व्याख्याता प्रेमलता साहू ने बताई कि परीक्षा परिणाम रिजल्ट आशा अनुरूप न होना जीवन का कोई अंतिम परीक्षा रिजल्ट नहीं है। हमारे समझ बहुत से ऐसे उदाहरण है जिन्होंने शिक्षा के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है किंतु वे जीवन में अत्यंत सफल रहे हैं। तथा वह हमारे प्रेरणा स्रोत रहे हैं। इस हेतु जन जागरण एवं सकारात्मक माहौल बच्चों एवं पालकों के मध्य लाना है। पालक बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और न ही नकारात्मक प्रतिक्रिया देवे। बैठक के दौरान प्राचार्य एस कुर्रे, व्याख्याता प्रेमलता साहू, लक्ष्मी खूंटे, नेताम सर सहित भारी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।।

0 टिप्पणियाँ