Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध हुई कार्यवाही

 



जिले में अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध अभियान जारी है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में पिछोर, करैरा एवं नरवर में अवैध रेत खनन पर कार्यवाही की गई है और वाहन जप्त किए गए हैं।

तहसील पिछोर में एसडीएम तथा एसडीओपी की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जंगीपुर, नया चौराहा परोंच नदी पर अवैध रेत उत्खनन करते हुए पाए जाने पर वाहन जप्त किए। जुंगीपुर में पनडुब्बी द्वारा रेत का उत्खनन किया जा रहा था, पनडुब्बी के इंजन को जप्त किया गया। नया चौराहा की बुधना नदी पर रेत उत्खनन करते रेत से भरा ट्रक पकड़ा तथा उसे जप्त किया गया। इसके साथ ही भौंती की पारोंच नदी का निरीक्षण किया जहां पर रेत का बड़ी मात्रा में उत्खनन देखने में मिला जहां पर पनडुब्बी द्वारा रेत एक जगह एकत्रित कर स्टॉक किया जा रहा था। यहां 500 घन मीटर रेत जप्त की गई।
तहसील खनियाधाना में अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 1 डंफर ,1 ट्रेक्टर पर कार्यवाही की गई ।
 इसी प्रकार करैरा एसडीएम अजय शर्मा ने अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से दोनो तहसीलों में टीम गठित कर बड़ी कार्यवाही की है। एसडीएम अजय शर्मा ने ग्राम दबरा सानी में रेत से भरा डंफर जिसका नंबर एमपी07 एचबी 7267 जप्त कर सुनारी चौकी में रखवा दिया है। वही नरवर तहसील में ग्राम चितारी से बहगवा मार्ग पर अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस थाना सीहोर में रखवाया है। ग्राम बघेदरी में एक ट्रैक्टर जप्त करने की कार्यवाही की है। ओवरलोड रेत ,फर्शी पत्थर का परिवहन कर रहे 3 डंफर ट्रक जब्त कर बैराड़ थाना में रखवाए। पोहरी मे अवैध रूप से शासकीय  भूमि पर मिट्टी का उत्खनन करने पर जेसीबी जप्त की गई। बामोर में 2 डम्पर जप्त कर थाने में रखवाये गए।
अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सक्रिय रूप से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ