प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में एवं जिला न्यायाधीश / सचिव श्रीमती आरती शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आसरा वृद्धा आश्रम एवं केन्द्रीय जेल भोपाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह एवं सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से आसरा वृद्धाजन सेवा आश्रम भोपाल में नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना, 2016 एवं नालसा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएँ एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएँ योजना, 2015 के अन्तर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अधीक्षक शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ. मा. विद्यालय, भोपाल से श्रीमती प्रभा सोमवंशी तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से सांख्यिकी अधिकारी श्री दिनेश सिनगुने उपस्थित रहे। शासकीय कलापथक दल जिला भोपाल के कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति पर गीत प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम में वृद्धाआश्रम के वृद्धजनों ने सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त किये ।
श्री अभय सिंह ने उपस्थित वृद्धजनों को नालसा नशा पीडितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना के बारे में जागरूक किया। उन्होंने तंबाकू से होने वाले शारीरिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की तथा नालसा एवं सालसा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

0 टिप्पणियाँ