Music

BRACKING

Loading...

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल और नवीन महाविद्यालय बिर्रा में मनाया गया योग दिवस

योगाभ्यास के दौरान योग करते हुए 

(संयुक्त रूप से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस)

बिर्रा-आज दुनियाभर सहित पूरे भारत वर्ष भर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, इसी तारतम्य में आज शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिर्रा एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र- छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण भी बढ़ चढ़कर भाग लिए। योगाभ्यास के दौरान योगाचार्य एफ आर पटेल ने योग से होने वाले फायदे बताते हुए कहा कि योग से ही व्यक्ति निरोग रह सकता है। उन्होंने गठिया, वात, गैस्ट्रिक, शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों से बचाव के घरेलू उपाय भी बताते हुए कहा कि योग भारतीय वांग्मय की अमूल्य निधि है। आज योग को दुनिया भर के देश अपना रहें हैं। योग जीवन का अहम हिस्सा है।

योगाभ्यास के दौरान योग करते हुए शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य

        शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिर्रा के प्राचार्य एफ. एल. साहू ने कहा कि योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है। इसी तरह नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि आज के समय में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए योग सबसे जरुरी उपाय हो चला है। योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करता है।

       योगाभ्यास के दौरान एफ एल साहू (प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिर्रा), डॉ मुकेश कुमार (प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा), मोतीचंद्र अनंत, उत्तम सिदार (सहायक प्राध्यापक), के एल कश्यप, संतोष यादव, पी. कश्यप, रश्मि तिवारी, पीताम्बर कश्यप, तुलेश्वर देवांगन, प्रेमसागर कश्यप, नोहर साहू, अजय बंजारे, लक्ष्मी प्रसाद कहार, संजय पटेल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ