शिवपुरी शहर में संचालित साइकिलिंग ग्रुप के शिवपुरी पेडलर्स ने गतदिवस शहर में साइकिलिंग कर विश्व साइकिलिंग दिवस मनाया। साथ ही भौजाइयाँ तालाब की सफ़ाई अभियान में भी अपनी सहभागिता दी।
शिवपुरी शहर में लगभग दो वर्ष पूर्व साइकिलिंग ग्रुप की स्थापना पूर्व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में की गई थी। जिला खेल अधिकारी द्वारा पूरी रूप रेखा बनायी गई और साइकिलिंग ग्रुप बनाने की कार्यवाही की गयी। आज शहर के लगभग 300 लोग इस ग्रुप से जुड़े हुए है जो लगातार साइकिलिंग और फिटनेस को बढ़ावा दे रहे है।विश्व साइकिलिंग दिवस पर सभी साइकिलिस्ट ने माधव चौक से साइकिलिंग कर जिला खेल परिसर तक साइकिलिंग की और भविष्य में ग्रुप के माध्यम से क्या क्या कार्यवाही करना है विचार विमर्श भी किया। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने भी सभी को इस अवसर पर बधाइयाँ दी और शहर वासियो को साइकिलिंग करने के लिए आव्हान किया है। शिवपुरी पेडलर्स आगे एक महीने में प्रतिदिन 30 किमी की साइकिलिंग भी करेंगे।

0 टिप्पणियाँ