Music

BRACKING

Loading...

भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवा एवं उनके आश्रितों के साथ बैठक आज पोहरी में



शिवपुरी,  जिला सैनिक कल्याण कार्यालय गुना द्वारा भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवा एवं उनके आश्रितों की बैठक 11 जुलाई को दोपहर 1 बजे पोहरी तहसील में आयोजित की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आईएन) सत्यप्रकाश श्रीवास्तव(से.नि.) ने भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवा एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाये। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं अन्य हितों की जानकारी के साथ-साथ उनकी पेंशन, परिवार पेंशन, अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ