संभाग आयुक्त ने इस अवसर पर कहा पौधरोपण अभियान के दौरान जो भी पौधा हमारे द्वारा रोपा जा रहा है, वह जीवित रहे और पौधे से पेड़ बने। उन्होंने कहा कि रोपे गए पौधे जब पेड़ बनेंगे तो निश्चित ही पर्यावरण के लिये उपयोगी सिद्ध होंगे।
आज बुधवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इनमें चम्पा, जामुन, आंवला, अर्जुन, शीशम, कचनार व अशोक इत्यादि प्रजातियां शामिल हैं। पौधरोपण कार्यक्रमों के दौरान विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, वन मण्डलाधिकारी सुधांशु यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ