Music

BRACKING

Loading...

जिले में अभी तक 460.40 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज




शिवपुरी,  जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 460.40 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 429.58 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 415.30 मि.मी., बैराड़ में 423 मि.मी., पोहरी में 414 मि.मी., नरवर में 558 मि.मी., करैरा में 338 मि.मी., पिछोर में 530 मि.मी., कोलारस में 541.10 मि.मी., बदरवास में 469.20 मि.मी. तथा खनियाधाना में 455 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ