Music

BRACKING

Loading...

रोजगार मेला का आयोजन 9 अगस्त को



शिवपुरी,  / जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी द्वारा 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे न्यायालय के सामने स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर शिवपुरी में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के अंतर्गत शिवपुरी में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जमुना आटो पार्टस ग्वालियर में मशीन ऑपरेटर के पद पर 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस पद पर स्टाईपेंड 10 हजार से 12 हजार रूपए दिया जाएगा। नोकरीफाई डोट कॉम दिल्ली में प्लेसमेंट सेल अधिकारी के पद पर 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु के स्नातक उत्तीर्ण अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस पद पर 20 हजार से 40 हजार रूपए दिया जाएगा। इगल सिक्योरिटी सर्विस एण्ड गुरुकृपा कंसल्टेंट शिवपुरी में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, हेल्पर, वर्कर आदि के पद पर 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण एवं 18 से 45 वर्ष के आवेदक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इस पद पर प्रारंभिक वेतन 6 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इंडसिंड बैंक शिवपुरी में विजनेश डवलपमेंट एक्सक्यूटिव रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर स्नातक उत्तीर्ण एवं 20 से 28 वर्ष आयु के आवेदक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इस पद पर प्रतिमाह 17 हजार रुपए दिया जाएगा।
इसी प्रकार केयर एसबीआई लाईफ इंश्यो.शिवपुरी में बीमा अभिकर्ता के पद पर 12वीं उर्त्तीण, 18 वर्ष उम्र के आवेदक अपना आवेदन कर सकते है। एलआईसी में बीमा अभिकर्ता के पद पर 18 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं पास, ग्रेजुएशन उर्त्तीण अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस पद पर प्रारंभिक वेतन प्रतिमाह 6 हजार रुपए से स्टार्ट होगा। आईसर एकेडमी शिवपुरी में ऑटो मोटिव टैक्निशियन, व्हीकलड्राईव के पद पर 10वीं पास एवं 18 से 26 वर्ष के आवेदक अपना आवेदन कर सकेंगे। इस पद पर प्रशिक्षण पश्चात प्रारंभिक वेतन 10 हजार से 11 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। आवेदक अपने साथ रोजगार पंजीयन, अंकसूची, आधारकार्ड, आधारकार्ड, पेनकार्ड, वोटरकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि लेकर मेले में उपस्थित हो। इसके लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ