Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीन वैन ने बाइक को रौंदा

 शिवपुरी -

- इलाज कराने जा रहे थे युवक को वैक्सीन वैन रौंदा 



शिवपुरी जिले की कोतवाली क्षेत्र के सिंहनिवास गांव के पास  स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीन वैन ने बाइक को रौंद दिया। इस घटना बाइक सवार दो भाई सहित भतीजे की मौके पर ही मौत हुई हैं। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर वैन को मौके से भगा ले गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोसित कर दिया। घटना आज बुधवार की सुबह 9 बजे के लगभग की बताई गई है। बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पोहारी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह भी पहुंच गए थे।  

जानकारी के मुताबिक़ खरई भाट के रहने वाले ठाकुर लाल जाटव पुत्र नेचू जाटव (55) उसका भाई जनवेद पुत्र नेचू जाटव (45) और जनवेद का बेटा कमर सिंह उर्फ शेरू जाटव (25) बाइक पर सवार होकर आज सुबह शिवपुरी के लिए निकले थे। इस दौरान सिंहनिवास गांव के पास शिवपुरी की ओर से आ रही तेज रफ़्तार वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर वैन को मौके से भगा ले गया। इधर घायल भी करीब आधा घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे थी। दुर्घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाई गई थी। सूचना के बाद पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोसित कर दिया। बताया गया हैं कि जनवेद जाटव अपने बेटे शेरू के साथ अपने बड़े भाई ठाकुर लाल जाटव को शिवपुरी किसी डॉक्टर के यहां उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। 

वेक्सीन वैन ने दुर्घटना को दिया अंजाम -



बताया गया हैं कि जिस वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी। उस वैन पर वैक्सीन वैन लिखा हुआ हैं। यह वैन स्वास्थ्य विभाग की ओर से वेक्सीन सप्लाई का काम करती थी। कोतावली प्रभारी रोहित दुबे का कहना हैं कि बाइक सवारों में वाहन टक्कर मारकर फरार हुआ हैं। वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। इस दुर्घटना में तीन लोगों की जान गई हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ