अमर शहीद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का जन्म दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर मनाया गया
Amar Shaheed Bharat Ratna, former Prime Minister Rajiv Gandhi's birthday was celebrated at District Congress Office Shivpuri.
![]() |
| ANTIOCRRUPTION NEWS |
जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी से जारी प्रेस सूचना में जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि आज, दिनांक 20 अगस्त 2024 को जिला कांग्रेस कार्यालय दाऊ हनुमंत सिंह कॉलोनी झांसी रोड शिवपुरी पर हमारे प्रेरणा स्रोत आधुनिक भारत के रचयिता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अमर शहीद राजीव गांधी जी के 80 वे जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्म जयंती को मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री गणेश राम गौतम अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक ने किया। इस अवसर पर राजीव गांधी जी द्वारा भारत की उन्नति एवं विकास में दिए गए योगदान पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान श्री गणेश राम गौतम जी राजेश बिहारी पाठक जी, श्री अनिल उत्साही जी, श्री दिनेश वशिष्ठ जी, रामकुमार यादव जी, रामजीलाल कुशवाहा जी राजकुमार शाक्य ने राजीव गांधी जी का भारत के विकास में दिए योगदान एवं उनके द्वारा राष्ट्र उन्नति में प्राप्त उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किये।
सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जन्मदिवस पर उनके द्वारा बताए गए सत्य एवम राष्ट्र निर्माण एवं देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान अपने प्राणों को अर्पण कर देने की भावना पर चलने का प्रण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरीश खटीक प्रदेश महासचिव सेवादल महेश शर्मा पुनीत शर्मा प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस, महासचिव लखक्षेद्र शर्मा, पार्षद ललित सेन, सूरज अवस्थी, दयालु जाटव, अर्जुन सिंह इकलोदिया, वीर सिंह जाटव, विजय सिंह रघुवंशी, दुर्गेश शर्मा उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ