Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : संजय सिंह रावत की अज्ञात कारणों के चलते मौत बस स्टैंड के पीछे मिली लाश

 बस स्टैंड पर मिली लाश की हुई पहचान : डेढ़ साल से घर छोड़ दूसरे गांव रह रहा था मृतक, पिछले 6 माह में परिजनों से नहीं हुई थी मुलाक़ात  


शिवपुरी में शनिवार की रात शिवपुरी के बस स्टैंड के पास गोपाल जी गार्डन के सामने सड़क से कोतवाली पुलिस ने एक लाश बरामद की थी। जिसकी पहचान पुलिस ने आज रविवार को कर ली हैं। युवक की मौत किन कारणों से हुई इसका पता फिलहाल नहीं लगा सका हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर आज रविवार को शव का पोस्टंमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं। 


मृतक की पहचान पुलिस ने 26 वर्षीय संजय सिंह रावत के रूप में की हैं। मृतक कोतवाली क्षेत्र के सिंहनिवास गांव का रहने वाला हैं। संजय के भाई बिक्रम रावत का कहना हैं कि संजय पिछले डेढ़ साल से घर से अलग खौरघार गांव में रह रहा था और मजदूरी का काम करता था। हम पांच भाई थे। संजय तीसरे नंबर का था। संजय की शादी भी नहीं हुई थी। उससे कई बार घर आकर रहने को बोला गया था। लेकिन वह नहीं मानता था। उससे बाजार में मुलाक़ात होती रहती थी। लेकिन संजय पिछले 6 माह से नहीं मिला था और आज पुलिस ने उसकी मौत की सूचना घर पहुंचाई थी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ