NEWS MP >Elderly man commits suicide by consuming sulfa pills
76 साल के बुजुर्ग ने सल्फास की गोलियां खाकर किया सुसाइड : पैरों की पीड़ा से था परेशान, उपचार के बाद नहीं मिल रहा था आराम
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के परिच्छा गांव में एक 76 साल के बुजुर्ग ने शनिवार की रात सल्फास की गोलियां खा लीं थी। परिजन बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोसित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच को आगे बढ़ाया। आज रविवार को बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।
बिमारी से था परेशान, बुजुर्ग -
परिजनों के मुताबिक़ परिच्छा गांव का रहने वाला 76 वर्षीय श्रीलाल धाकड़ पुत्र सरमनलाल धाकड़ पैरों की पीड़ा से परेशान था। परिजनों ने बुजुर्ग की बिमारी का इलाज भी कराया था। जब बुजुर्ग को इस पीड़ा से उसे निजात नहीं मिली तो उसने शनिवार की रात सल्फास की गोलियां खा ली थी। जिससे उसकी तबियत बिगड़ थी। परिजन बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ