Music

BRACKING

Loading...

double murder arrested,दोहरे हत्याकांड़ के पांच आरोपी गिरफ्तार

 दोहरे हत्याकांड़ के पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार : दुकान के विवाद में दो भाइयों की गोली मारकर कर दी थी ह्त्या 

शिवपुरी के पिछोर कस्बे में दोहरे हत्याकांड के फरार पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। दो सगे भाइयों की हत्या करने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। जिनमें से पांच आरोपी पिछोर की सीमा छोड़कर झांसी की सीमा में प्रवेश करना चाहते थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें कार में सवार होकर भागते वक्त गिरफ्तार कर लिया। 

दुकान को लेकर हुआ था विवाद -

बता दें कि पिछोर कस्बे के रहने वाले विजय घावरी उम्र (40) और अजय घावरी (35) पिछोर की अनाज मंडी के बाहर कई वर्षो से मीट की दुकान करते हुए आ रहे थे। लेकिन कुछ समय पहले उनकी दुकान के पास शेरसिंह घावरी ने मीट की दुकान खोल ली थी। यही वजह रही की दोनों के बीच विवाद चलने लगा था। रविवार एक सितंबर की शाम कार और बाइक पर सवार होकर सागर घावरी, मनीष घावरी, राजेन्द्र उर्फ छोटा कल्ला, संतोष घावरी, कल्लू घावरी, अमर घावरी एवं सौरभ घावरी और शेर सिंह घावरी पहुंचे थे। जहां अजय और विजय दोनों भाइयों की गोली मारकर ह्त्या कर दी गई थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। 

आठ में से पांच आरोपी गिरफ्तार -

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से दबियाकलाँ रास्ते पर बने बुधनी नदी की पुलिया पर घेराबंदी कर कार MP33C5471 में सवार होकर झांसी भागते वक्त अमर घावरी पुत्र जगदीश घावरी उर्फ गफ्फार घावरी, सौरभ पुत्र कालूराम घावरी, सागर घावरी पुत्र शेरसिंह घावरी, मनीष घावरी पुत्र कालूराम घावरी, संतोष घावरी पुत्र लालाराम घावरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने  आरोपियों के पास से अब तक अल्टो कार, एक बाइक व दो रायफल, एक देशी अदिया तथा तीन जिन्दा कारतूस जप्त किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ