Music

BRACKING

Loading...

News : साले के साथ भागी लड़की, परिवार रच रहा हैं झूंठे केस में फ़साने की साजिश

 साले के साथ भागी लड़की, परिवार रच रहा हैं झूंठे केस में फ़साने की साजिश>

न्यूज 

पीड़ित ने की एसपी से शिकायत>

दतिया जिले के रहने वाले पीड़ित ने शिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं। पीड़ित का कहना हैं उसका साला दीनारा थाना क्षेत्र के सिकन्दरा बैरियर के पास रहने वाले इकबाल खान के परिवार की लड़की भगा ले गया था। इसके बाद अब इकबाल और उसके परिवार द्वारा उसे व् उसके परिवार को झूठे केस में फ़साने की धमकी दी जा रहे हैं। 

दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम कटीली के रहने वाले अमजद खान ने बताया कि इकबाल उसकी पत्नी समीना बानो, पुत्र सोहेल खान, चाचा वाकर खान सिकन्दरा बैरियर पर होटल संचालित करते हैं। जो मेरे ही गांव के रहने वाले हैं। एक साल पहले वाकर खान से उसका अपरहण कर बंधक बना लिया था। इस मगरौनी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसे आजाद कराया था। तभी से इकवाल मेरे परिवार से रंजिश रखने लगा था। 

आज कुछ दिन पहले मेरा साला इकवाल के परिवार की लड़की को भगा ले गया था। दोनों बालिग़ थे दोनों से शादी कर ली थी। इसका आरोप अब इकवाल मेरे परिवार पर लगा रहा हैं और अब इकवाल उसे व् उसके परिवार को झूंठे केस में फ़साने की साजिश रच रहा हैं। तीन बार हमारे घर को घेरकर पथराव किया जा चुका है। हमें रास्ते में कहीं भी रोक लेते हैं, मोबाइल कॉल करके गुण्डों को बुलाते हैं, हथियार बंद बदमाशों से हमें जान से मरवाने की साजिश रच रहे हैं। समीना बानो द्वारा हमें अश्लील गालियां दी जाती हैं, वह खुद के कपड़े फाड़ कर थाने जाकर हमें छेड़खानी के पुलिस केस में फंसाने की कोशिशें कर चुकी है। इसी के चलते आज वह एसपी ऑफिस अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ