NEWS >Ladli Bahana Yojana
![]() |
| लाड़ली बहना |
लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ने के लिए पैसों की मांग
खिरिया की 50 महिलाओं का नही जुड़ा लाड़ली बहना योजना में नाम : सचिव मांग रहा है रिश्वत, कलेक्टर से शिकायत
शिवपुरी जिले की बदरवास जनपद की बड़ोखरा पंचायत के खिरिया गांव की महिलाओं ने आज मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से पंचायत सचिव की शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का कहना है कि जब से लाडली बहना योजना की शुरुआत हुई तब से लेकर अब तक उनके नाम इस योजना में सचिव के द्वारा नहीं जोड़े गए हैं। महिलाओं का कहना है कि नाम जोड़ने की एवज में पंचायत सचिव ने रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत न देने पर पंचायत सचिव द्वारा ऐसा कृत्य किया गया है।
खिरिया गांव की रहने वाली कृष्णा बाई ने बताया कि जब से लाडली बहना योजना शुरू हुई है। तब से लेकर अब तक गांव की 50 महिलाओं के नाम इस योजना में पंचायत सचिव द्वारा नहीं जोड़े गए। जबकि सभी महिलाओं ने दो बार फार्म भरकर सचिव को दिए थे। इसके बावजूद सचिव द्वारा किसी भी महिला के फार्म को ऑनलाइन नही किया। पंचायत सचिव द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रति महिला 500 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। आज इसी की शिकायत को लेकर वह जनसुनवाई में पहुंची है वह सचिव पर कार्यवाही और उनके नाम लाडली बहना योजना में जुड़वाना चाहती हैं।
इस मामले में पंचायत सचिव हरिचरण धाकड़ का कहना हैं कि उक्त महिलाओं ने खिरिया गांव के रहने बाले धामनटूक के पंचयात सचिव को अपने दस्तावेद दिए थे। साथ ही कुछ महिलाओं के नाम ट्रैक्टर होने के नियम की बजह से नहीं जुड़ सके थे बाद बेवसाइट बंद हो गई थी। इसके चलते कुछ महिलाओं के नाम नहीं जुड़ सकते थे।

0 टिप्पणियाँ