चलती बाइक से गिरी महिला, हुई मौत : झाड़फूंक कराकर वापस लौट रही थी
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी रोड़ नगरा गांव के पास मंगलवार की सुबह चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है।
जानकारी के मुताबिक गहलोनी की रहने वाली 40 वर्षीय सुनीता आदिवासी अपने पति अमर सिंह आदिवासी के साथ किसी बीमारी की झाड़फूंक भटनागर क्षेत्र में कराकर वापस अपने गांव बाइक पर सवार होकर लौट रही थी। इसी दौरान झिरी रोड़ नगरा गांव के पास सुनीता चलती बाइक से गिर पड़ी थी। सुनीता को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ