Music

BRACKING

Loading...

News : रास्ते को लेकर विवाद महिला में कुल्हाड़ी मारी


शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र गणेशखेड़ा गांव में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में आज सोमवार को एक महिला के सिर में कुल्हाड़ी से हमला बोल घायल कर दिया गया। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ गणेशखेड़ा गांव में काशीराम यादव की जमीन से होकर मनी यादव के खेत जाने का रास्ता हैं। इसी रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा चला आ रहा हैं। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका हैं। आज फिर एक बाद रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें काशीराम यादव की पत्नी सिया यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में अपनी मां सिया यादव का इलाज करा रहे बेटे राजेंद्र यादव ने बताया कि आज सुबह रंजिश के चलते मनी यादव ने घर में घुसकर उसकी मां के सिर में कुल्हाड़ी मार दी थी। इससे पहले भी मनी यादव, अमर सिंह यादव, बिहारी यादव, संतोष यादव और सोनू यादव झगड़ा कर चुके हैं। गोवर्धन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ