Music

BRACKING

Loading...

Shvpuri : जिला अस्पताल में भर्ती युवक की पत्नी हुई लापता

।                      महिला के परिवार वाले 

News >शिवपुरी जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना के बाद ईलाज कराने के लिए भर्ती युवक की पत्नी आज सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे अचानक से लापता हो गई। तलाश के बाद जब युवक को उसकी पत्नी नहीं मिली। युवक ने एकाएक पत्नी के लापता होने की शिकायत और उसे जल्द खोजने के संबंध में एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं। युवक ने पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया हैं। 

डेढ़ साल पहले घर से भागकर की थी लवमैरिज -

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के खोदा गांव के रहने वाला नवाब बाल्मीक ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने सुभासपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव की रहने वाली काजल बाल्मीक के साथ घर से भागकर शादी की थी। काजल के परिजनों को यह शादी मंजूर नहीं थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ डेढ़ साल से खोदा गांव में ही रह रहा था। दो रोज पूर्व वह अपने भाई के साथ उसकी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान ईसागढ़-अशोकनगर मार्ग पर बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। घायल होने के बाद उसे व् उसके भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी पत्नी काजल भी जिला अस्पताल आ चुकी थी। 

ससुरालियों पर पत्नी भगाने का आरोप -

नवाब बाल्मीक ने बताया कि उसके ससुराल वाले उससे मिलने आज जिला अस्पताल जयपुर से कार में सवार होकर आये थे। कुछ देर बाद काजल की भाभी उसे बाहर से सामान दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। कुछ देर बाद उसके दो साले और सास भी बाहर निकल गए थे। जब काफी देर तक काजल बापस नहीं लौटी तब उसने अपनी पत्नी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली थी। नवाब बाल्मीक ने बताया उसके ससुराली भी कार समेत लापता हो गए थे। उसके ससुराली उसकी पत्नी काजल को अपने साथ ले गए हैं। इसी की शिकायत आज उसने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ