
शिवपुरी: जिले की कोतवाली पुलिस की असामाजिक तत्वों के विरूद्ध बडी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात करने वाले व आम लोगों को परेशान करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकालकर असामाजिक तत्वों को चेताया.
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 13 सितंबर को सूचना मिली कि जैन केन के सामने बडौदी, एवं विद्यापीट स्कूल के सामने शिवपुरी के पास कुछ व्यक्ति उत्पात कर रहे है. जो तत्काल ही पुलिस टीम द्वारा दविश दी गई जो मौके से आरोपी इमरान पुत्र हबीब खांन उम्र 29 साल निवासी जैन क्रेन के पीछे बडौदी, दीवान सिंह परिहार पुत्र गजनलाल परिहार उम्र 30 साल निवासी फतेहपुर शिवपुरी के उत्पात करते मिले. जिससे लोगो में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ जो उक्त सभी व्यक्तियों को तत्काल ही गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों एसडीएम न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया.
0 टिप्पणियाँ