Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : अनियंत्रित होकर कार खाई में पलटी

 अनियंत्रित कार कई गुलाटी खाते हुई खाई में पलटी : मथुरा वृंदावन दर्शन कर आगर मालवा लौट रहे थे दो कार सवार, हुए घायल



शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ईसरी चौकी के पास आज शुक्रवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर कई गुलाटी खाते हुए खाई में जाकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मथुरा से आगर मालवा जा रहे थे कार सवार -

आगर मालवा के रहने वाले प्रतीक त्रिवेदी ने बताया कि वह अपने एक दोस्त शिवेंद्र के साथ मथुरा वृंदावन के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात्रि विश्राम के लिए वह शिवपुरी के बागवान होटल पर रुक गए थे। आज सुबह आगर मालवा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

हाईवे के गड्डे की वजह से फट गया था टायर -


बता दें कि गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर बारिश के चलते बड़े बड़े गड्डे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहीं हैं। प्रतीक ने बताया हाईवे पर एक बढ़ा गड्ढा आ गया था। इसके चलते कार का अगला टायर फट जाने से कार चार से पांच गुलाटी खाते हुई खाई में जाकर गिर गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ