Music

BRACKING

Loading...

मां की अंतिम यात्रा बेटों ने डीजे के साथ निकाली : देखने वाले हुए हैरान, "एक डोली चली एक अर्थी उठी" डीजे पर बजाया गया गाना


शिवपुरी के कोलारस में एक 60 वर्षीय महिला के निधन के बाद उसके बेटों ने अपनी मां अंतिम यात्रा डीजे के साथ निकाली। जिस मार्ग से यह अंतिम यात्रा गुजरी लोग इस अंतिम यात्रा को देखकर अचंभित रह गए। अंतिम यात्रा के आगे चलते डीजे पर "एक डोली चली एक अर्थी उठी" गाने को बजाया जा रहा था। महिला की अंतिम यात्रा में लोग परिवार के साथ पीछे चल रहे थे। कोलारस कस्बे के लोगों की माने तो अब तक कस्बे में डीजे पर अंतिम यात्रा निकलती हुई नहीं देखी गई हैं। कोलारस कस्बे में ऐसा पहली बार हुआ हैं। 

नदी में डूबने से हो गई थी महिला की मौत -


कोलारस कस्बे के राई रोड़ की रहने बाली 60 वर्षीय गूजरी बाई पत्नी करन सिंह गांव-गांव जाकर प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करती थी। शनिवार की दोपहर गूजरीबाई अनंतपुर-पचावली गांव के बीच सिंध नदी के पुराने पुल के नीचे नहाने पहुंची थी। तभी दोपहर करीब डेढ़ बजे गहरे पानी में जाने से डूब गई थी। इसके करीब दो घंटे के बाद गूजरी बाई का शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर पिपरोदा गांव के सिंध नदी से पुलिस ने बरामद किया था।

डीजे पर निकाली अंतिम यात्रा -

जानकारी के मुताबिक़ लौहपीटा समाज की गूजरीबाई के तीन बेटे हैं। तीनों बेटों ने मां के अकास्मिक निधन को यादगार बनाने के लिए तैयारी की थी। तीनों बेटों ने मां को अर्थी पर लिटाकर उसे सुहागन के जोड़े के साथ सजाया गया था। अंतिम यात्रा में डीजे को बुलाया गया था। अंतिम यात्रा राई रोड़ से शुरू होकर करीब चार किलोमीटर दूर मुक्तिधाम तक चली। गूजरीबाई का परिवार पैदल मां की अर्थी को कंधा देते हुए चला लेकिन अंतिम यात्रा में डीजे भी आगे आगे चल रहा था। जिस पर "एक डोली चली एक अर्थी उठी" गाने को बजाते हुए ले जाया जा रहा था। जिसने भी डीजे के साथ अंतिम यात्रा देखी वह हैरान दिखाई दे रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ