Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri Mandi News : खनियाधाना में किसानों ने लगाया जाम व्यापारियों के मंडी में अनाज न खरीदने से खफा थे, चार घंटे बाद तहसीलदार ने हटवाया जाम


शिवपुरी जिले की खनियाधाना अनाज मंडी में किसानों ने रेड्डी चौराहे व पिछोर रोड पर चक्काजाम  कर दिया। किसान व्यापारियों की मनमानी से खफा थे। जाम करीब दोपहर 4 बजे तक लगा रहा बाद में तहसीलदार के पहुंचने पर किसान जाम से हटने को राजी हुए। किसानों का आरोप था कि व्यापारी कृषि मंडी में उनके अनाज को नहीं खरीदते हैं। कस्बे में अनाज मंडी में गिनती के 4 से 5 व्यापारी मंडी में अजान खरीदने आते हैं। वाकी व्यापारी अपने अपने गोदामों पर अनाज खरीदकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।  


जाम पर बैठे किसानों का कहना था कि मंडी आये पांच व्यापारी साठगांठ कर उसकी फसल के कम भाव लगाते हैं। जिससे किसान उनकी फसल को बाहर व्यापारियों को के गोदामों पर बेचने को मजबूर हो। बता कि किसानों द्वारा रेड्डी चौराहे व पिछोर रोड को चार घंटे तक जाम रखा था। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बाद में तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश के साथ आश्वासन दिया कि अब मंडी के बाहर माल की खरीदी नहीं की जायेगी, तब किसान सड़क से हटने को राजी हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ