Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कांग्रेस ने तहसील के सामने किया धरना प्रदर्शन : मंडी से बाहर मूंगफली की खरीदी पर रोक लगाए जाने की रखी मांग

कांग्रेस ने तहसील के सामने किया धरना प्रदर्शन

 मंडी से बाहर मूंगफली की खरीदी पर रोक लगाए जाने की रखी मांग,

शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे की तहसील के बाहर आज कांग्रेस ने किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन एसडीएम अजय शर्मा को सौंपा गया। कांग्रेस की मांग थी करैरा की अनाज मंडी में व्यापारियों के द्वारा किसानों की मूंगफली की खरीदी सही तरीके से नहीं की जा रही है। किसानों की मूंगफली को व्यापारियों द्वारा मंडी में कम दाम में खरीदकर उन्हें व्यापारियों के गोदामों में बेचने को मजबूर की जा रहा हैं।

12 साल बाद मंडी में शुरू हुई मूंगफली खरीदी -

किसान और खेत मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मान सिंह फौजी ने बताया कि करैरा की अनाज मंडी में पिछले 12 सालों से मूंगफली की खरीदी बंद दी। कांग्रेस ने लगातार किसानों की आवाज उठाते हुए प्रशासन के सहयोग से मूंगफली की खरीदी मंडी में शुरू 21 अक्टूबर से कराई थी। पिछले 12 सालों यहां के व्यापारी टैक्स चोरी करते हुए आ रहे थे। लेकिन अब भी व्यापारी मंडी में किसानों की मूंगफली की फसलों को खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। करैरा में रजिस्टर्ड व्यापारी हैं। जिनमे कुछ व्यापारी मंडी में किसानों की फसलों को कम दामों में खरीदकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

मंडी टैक्स चोरी करने में लींन व्यापारी -

करैरा के व्यापारी तिलहन पर लगने वाले साढ़े 9 प्रतिशत टैक्स को चोरी करने के लिए किसानों की मूंगफली को मंडी नहीं खरीदना चाहते हैं। ऐसे में किसानों को व्यापारी उनके गोदामों पर मूंगफली बेचने को मजबूर कर रहे हैं। कुछ किसानों की मूंगफली मंडी में कम दाम में खरीदकर व्यापारी उन्हें कई किलोमीटर दूर मूंगफली खाली करने को मजबूर कर रहे हैं। मान सिंह फौजी ने बताया करैरा में 250 के लगभग मूंगफली के मिल संचालित हैं। जिनमे से करीब 70 मिल ऐसे होंगे जो रजिस्ट्रर्ड होंगे। उनके द्वारा प्रदुषण फैलाया जा रहा हैं। उनपर भी प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं। इसी के चलते आज धरना प्रदर्शन किया गया हैं। ऐसे में अगर जल्द करैरा की मंडी में पूरी तरीके से किसानों की मूंगफली खरीद शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ