Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अमृतसर तीर्थ दर्शन हेतु आज रवाना होंगे यात्री


शिवपुरी, 20 अक्टूबर 2024/ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की अनूठी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत 26 फरवरी 2025 तक प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न शहरों में धार्मिक यात्रा कराई जाएगी। 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ट्रेन इंदौर से अमृतसर के लिये 21अक्टूबर को रवाना होगी। इसमें शिवपुरी से 279 यात्री रवाना होगें। यह ट्रेन 24 अक्टूबर को वापस लौटेगी।  अमृतसर हेतु ट्रेन 21 अक्टूबर सोमवार को प्रस्थान करेगी। सभी चयनित तीर्थयात्री को  21 अक्टूबर सोमवार को सांय 6-30 बजे तक शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचना है। ताकि सभी तीर्थ यात्रीगण समय पर रवाना हो सके। तीर्थ यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूची सभी जनपद को भेजी गई है। और टिकट भी प्रदान किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ