शिवपुरी जिले अमोला थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग को लेकर सिरसौद पंचायत सरपंच अतर सिंह लोधी सहित ग्रामीणों ने सिरसौद-चन्देरी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण अमोला थाना प्रभारी द्वारा की गई किसान के खिलाफ झूंठी कार्यवाही से खफा थे साथ ही सरपंच ने थाना प्रभारी पर बसूली के भी आरोप लगाए। इस दौरानअमोला थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर हंगामा : हाइवे को किया जाम, विधायक की समझाइस पर धरने पर सरपंच के साथ बैठे ग्रामीण करीब दो घंटे तक हाइवे जाम रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे करैरा एसडीओपी शिव नारायण मुकाती और करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने सरपंच अतर सिंह लोधी सहित ग्रामीणों को समझाइस दी लेकिन ग्रामीण जाम से हटने को राजी नहीं हुए। बाद में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने सरपंच अतर सिंह से फोन पर चर्चा की तब कही जाकर हाइवे पर बैठी भीड़ जाम से हटने को राजी हुए। हालांकि जाम हटने के बाद सरपंच ने थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया हैं।
अवैध शराब के खिलाफ की थी अमोला पुलिस ने कार्यवाही -.
जानकारी के मुताबिक़ अमोला पुलिस ने सिरसौद गांव में एक खेत पर दविश देकर कच्ची शराब पकड़ी थी। लेकिन पुलिस ने खेत पर सो रहे मनीराम लोधी को उठा लिया था साथ ही पुलिस ने मनीराम लोधी के नए ट्रैक्टर और ट्रॉली को जप्त कर बरामद शराब और सामग्री को ट्रॉली में भरकर थाने ले आये थे। पुलिस ने मनीराम के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
खेत पर सोते किसान को उठा लाने का अमोला पुलिस पर आरोप -
सिरसौद पंचायत के सरपंच अतर सिंह लोधी का कहना हैं कि पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शराब और सामग्री जप्त की थी। लेकिन उन्हें आरोपी नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने पड़ोस के खेत पर अपनी मूंगफली की फसल की रखबाली के लिए सो रहे मनीराम लोधी को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जप्त कर लिया। पुलिस मनीराम सहित उसके ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध शराब सहित सामग्री भरकर थाने ले आई थी।
अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर ने अवैध शराब सहित समाग्री के साथ मनीराम के ट्रैक्टर - ट्रॉली को जप्त कर मनीराम पर आबकारी एक्ट के तहत का मामला दर्ज कर दिया। जबकि पूरा गांव जानता हैं कि मनीराम पेशे से किसान हैं और हाल ही में उसने नया ट्रैक्टर खेती किसानी के लिए खरीदा था। जिसे पुलिस ने जबरजस्ती आबकारी एक्ट की कार्यवाही में जप्त बताते हुए मनीराम के खिलाफ झूंठा मामला दर्ज कर दिया।
थाना प्रभारी पर बदसुलूकी का आरोप -
सरपंच अतर सिंह ने अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर पर बदसुलूकी के आरोप लगाते हुए बताया कि रात में मनीराम लोधी के परिजनों ने झूंठी एफआईआर किये जाने की सूचना दी थी। वह परिजनों को लेकर रात 12 बजे अमोला थाने पहुंचे थे। यहां थाना प्रभारी राज सिंह चाहर द्वारा उनके साथ बदसुलूकी करते हुए धिक्कार कर थाने से भगा दिया। जबकि वह थाना प्रभारी के पास निवेदन लेकर पहुंचा था। फिर थाना प्रभारी ने चिल्ला चिल्ला कर थाने से भगा दिया।
अवैध बसूली बनी थी 50 बकरों की मौत का कारण -
सरपंच ने बताया कि रविवार की रात कोटा-झांसी हाइवे पर एक बकरे से भरे ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। घटना में ट्रक में मौजूद बकरों में से करीब आधा सैकड़ा बकरों की मौत हो गई थी। अमोला पुलिस ने बकरा भर जा रहे तेज रफ़्तार ट्रक को इंट्री बसूली के लिए उसके आगे एकाएक पुलिस बेरिगेट्स लगा दिए थे। जिससे बकरे से भरे ट्रक ड्राइवर को ब्रेक लगाने पड़े थे। तभी पीछे से आ रहा हैं एक ट्रक बकरे से भरे ट्रक में घुस गया था। जिससे करीब 50 बकरों की मौत हो गई थी। इतनी बड़ी दुर्घटना और इतने बड़े नुकसान के बाद दोनो पक्षों में राजीनामा करा दिया गया।
थाना प्रभारी के हटने तक धरने पर बैठे सरपंच -
विधायक प्रीतम लोधी से फोन पर हुई बात के बाद सरपंच अतर सिंह लोधी सहित ग्रामीण जाम से भले ही हट गए थे। लेकिन सरपंच ने रामा राजा मंदिर के पास टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया हैं। सरपंच की मांग है कि जब तक अमोला थाना प्रभारी को नहीं बदला जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मामले में करैरा एसडीओपी शिवनारायण मुकाती का कहना हैं कि अवैध शराब के विक्रय की सूचना पर से अमोला पुलिस ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया था। मौके पर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई थी। मोके पर जो आरोपी सोता मिला पुलिस ने उसी के खिलाफ कार्यवाही की हैं। सरपंच द्वारा रात में ट्रेक्टर-ट्रॉली सहित आरोपी को बचाने का प्रयास किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


0 टिप्पणियाँ