Music

BRACKING

Loading...

election news : विजयपुर का उप चुनाव _प्रशासन भाजपा का कार्यकर्ता बनकर लड़ रहा हैं FIR से नहीं डरने वाले कांग्रेसी_दिग्गविजय सिंह


शिवपुरी में दिग्गविजय सिंह बोले - कार्यकारणी पर विवाद क्यों, AICC का फैसला,मानना चाहिए 

विजयपुर उप चुनाव में कांग्रेस और भाजपा पूरी ताकत से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। आज शनिवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह शिवपुरी से शविजयपुर विधानसभा के लिए रवाना हुए। वह रात्रि विश्राम के लिए शिवपुरी में रुके हुए थे। इस दौरान उन्होंने श्योपुर के प्रशासन को भाजपा कार्यकर्ता बता दिया। उन्हें कहा कि विजयपुर उप चुनाव में प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हैं। इस दौरान दिग्गविजय सिंह ने चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। 

प्रशासन लड़ रहा हैं चुनाव, एफआईआर से नहीं हैं डरने वाले - दिग्गविजय सिंह

पांच दिन पहले सभा के लिए स्थान बदलने और रैली निकालने को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक फूलसिंह बरैया, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) के सदस्य ने एफआईआर दर्ज करा दी थी। इस पूर्व सीएम  दिग्गविजय सिंह ने कहा कि कोई भी कांग्रेसी एफआईआर से डरने वाली नहीं हैं। कांग्रेस गरीबों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी हैं। विजयपुर में पूरा प्रशासन चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं। विजयपुर उपचुनाव में प्रशासन चुनाव लड़ रहा हैं। प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हैं। इसके बावजूद कांग्रेस लड़ाई लड़ रही हैं।     

 नई कार्यकारणी पर बोले जो निर्णय AICC ने लिया उसे स्वीकार करना चाहिए -

मध्यप्रदेश प्रदेश में 10 माह बाद पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी नई कार्यकारणी घोसित की थी। सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया था। कई कांग्रेसी नेताओं ने मिले पद से इस्तीफा दे दिया था। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कह दिया था कि जिन नेताओं की वजह से कांग्रेस दुर्दशा हुई है और आज जो हालात है, उन्हीं लोगों के कहने पर यदि कार्यकारिणी बनेगी तो कांग्रेस का भगवान ही मालिक है। इस मामले में आज दिग्गविजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रया दी हैं उन्होंने कहा मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कार्यकारणी घोसित करने के लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी को अधिकृत किया था। जो निर्णय AICC ने लिया हैं उसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ